छत्तीसगढ़दुर्ग

सराफा व्यापारी हत्या: दिल्ली और झारखंड से बुलाए गए थे सुपारी किलर, 2 गिरफ्तार

दुर्ग। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई सराफा व्यापारी सुरेन्द्र कुमार सोनी (52 वर्ष) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने लगभग सुलझा लिया है। पुलिस की माने तो वारदात को अंजाम लूट नहीं हत्या के इरादे से दिया गया। इसके लिए दिल्ली और झारखंड से दो सुपारी किलर बुलाए गए थे। पूरी वारदात में कुल 6 लोगों के शामिल होने की बात आ रही है।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने भास्कर को बताया कि एक संदेही को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम गौरव कुमार है। वह झारखंड का रहने वाला है। उसके साथ दिल्ली का रहने वाला एक और सुपारी किलर शामिल है। दोनों 18 अक्टूबर को प्रयागराज में मिले। इसके बाद वहां कार से सड़क मार्ग से होते हुए रीवा और फिर रायपुर पहुंचे।

आरंग में पहले दो आरोपी पहुंचे हुए थे, जो कि सुपारी देने वाले आरोपी के साथ मिलकर पिछले चार दिन से वारदात की प्लानिंग कर रहे थे। दिल्ली और झारखंड से मुख्य शूटर आने के बाद दो दिनों तक और आरंग में ही रहकर पूरी प्लानिंग की गई। 6 दिनों की कंप्लीट प्लानिंग करने के बाद सही मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस आज कर सकती पूरे मामले का खुलासा
दुर्ग पुलिस आज हत्या व लूट के पूरे मामले का खुलासा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक जिन दो आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया वह झारखंड नंबर की बाइक से आए थे। उनकी बाइक आरंग से जब्त कर ली गई है। दोनों आरोपियों ने आगे जाकर दो अन्य सहयोगियों को लूट का माल दिया और वह लोग कार से निकले उन्हें भी टोल प्लाजा से निकलते हुए ट्रेस कर लिया गया था। पुलिस की गिरफ्त में अब तक 4 आरोपी आ चुके हैं। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। एसपी दुर्ग का कहना है कि शुक्रवार को मामले का खुलासा किया जाएगा।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button