देश

श्योपुर से कैला देवी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो क्षतिग्रस्त, 9 लोगों की मौत

करोली

राजस्थान के करोली देवी के दर्शन करने श्योपुर के नौ लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। ट्रक-बोलेरा की आमने-सामने भिड़ंत में 2 बच्चों और 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई है, 4 लोग घायल हैं। ये सभी लोग कैला देवी के दर्शन करने गए थे। हादसा सोमवार शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ। बोलेरो और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

शव करौली हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। कलेक्टर नीलाभ सक्सेना, एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय भी दुर्घटना स्थल पहुंचे। मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम राजवीर चौधरी घायलों को देखने हॉस्पिटल पहुंचे।

जानकारी के अनुसार ढोढर थाना क्षेत्र के बलावनी गांव से रावत समाज के लोग कैला देवी के दर्शन करने गए थे।अभी कुछ दिन पहले ही सेकंड हैंड बोलेरो खरीदी थी। सभी कैला देवी से बोलेरो का पूजन कराकर गांव लौट रहे थे। रास्ते में ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत हो गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button