देश

2024 में भी आएगी भाजपा? शशि थरूर ने लगाया बड़ी जीत का अनुमान, लेकिन बहुमत से दूर

 नई दिल्ली 

अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की सुगबुहाट धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर की भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वहीं, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी भी संगठन से लेकर सरकार तक में बड़े पैमाने पर फेरबदल करने को तैयार है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद शशि थरूर ने इस बात पह मुहर लगा दी है कि 2024 में भी बीजेपी की ही सरकार बनने जा रही है। दरअसल, उन्होंने शुक्रवार को यह दावा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के लिए 2019 वाला प्रदर्शन दोहराना असंभव होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी को 50 सीटों का नुकसान हो सकता है। 

शशि थरूर के दावे अगर नतीजे में बदलते हैं तो अकेली बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में 250 से अधिक सीटें आएंगी। उसके लिए एनडीए के सहयोगियों के साथ सरकार बनाना कोई कठिन काम नहीं होगा। आपको बता दें कि 2019 में सिर्फ बीजेपी को 303 सीटें हासिल हुई थी। केंद्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को सिर्फ 272 सीटों की आवश्यक्ता होती है। 

Related Articles

तिरुवनंतपुरम के सांसद केरल साहित्य महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के प्रभुत्व को स्वीकार करते हैं, लेकिन यह भी एक तथ्य है कि कई राज्यों से उनकी सरकार चली गई है। केंद्र में सत्ता खोना भी कोई असंभव बात नहीं है।

उन्होंने कहा, ''भाजपा ने 2019 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में शानदार प्रदर्शन किया था। पश्चिम बंगाल में भी 18 सीटें मिली थीं। अब उन सभी परिणामों को दोहराना असंभव है। 2024 में बहुमत से नीचे रहने की पूरी संभावना है।" पुलवामा और बालाकोट हमले का जिक्र करते हुए शशि थरूर ने कहा कि अंतिम समय में एक जबरदस्त लहर सरकार के पक्ष में बनी। 2024 में इसे दोहराना संभव नहीं है। विरोधी दलों को एक मौका हाथ लग सकता है। 

उन्होंने कहा, "अगर बीजेपी 250 सीटों पर रुक जाती है तो अन्य के पास 290 सीटें होंगी। हमें यह नहीं पता है कि बीजेपी को छोड़कर 290 सीटें लाने वाली पार्टियां आपस में सहमति बना लेगी।" 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने 543 में से 303 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस केवल 52 ही जीत पाई।
 

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button