देश

2 अक्टूबर गांधी एवम शास्त्री जयंती के साथ भाजपा मनाएगी खादी उत्सव

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कल 2अक्टूबर को गांधी एवम शास्त्री जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेगी।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी रांची मोरहाबादी मैदान एवम तिरिल आश्रम में गांधी एवम शास्त्री जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन करेंगे।प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज बताया कि श्रद्धांजलि के साथ पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता खादी उत्सव मनाएंगे।

श्री साहू ने बताया की पूरे प्रदेश में खादी वस्त्र को बढ़ावा देने केलिए प्रधानमंत्री जी की भावनाओं एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवम हजारों कार्यकर्ता अपने अपने जिलों में खादी स्टॉल एवम दुकानों पर खादी वस्त्र को खरीदेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जन से भी आग्रह करती है

Related Articles

कि गांधी एवम शास्त्री जयंती पर खादी उत्पादों को बढ़ावा देने केलिए,ग्रामीण कारीगरों कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए,आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने के लिए अवश्य खरीदें।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button