उत्तर प्रदेश

यूपी में आज भाजपा मनाएगी ‘काला दिवस’, नोएडा में होगी जनसभा…CM योगी करेंगे संबोधित

 यूपी
 1975 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लगाई गई 'इमरजेंसी' के आज 48 साल पूरे हो गए है। आज यानी 25 जून का दिन देश के इतिहास में काला दिन के तौर पर याद किया जाता है। इसी के चलते आज भारतीय जनता पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में 'काला दिवस' मनाएगी। जिसके तहत आज सरकार कांग्रेस को घेरने के लिए गौतमबुद्ध नगर में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करेंगी। जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। बता दें कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक का 21 महीने की अवधि में भारत में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फ़ख़रुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कहने पर भारतीय संविधान की अनुच्छेद 352 के अधीन आपातकाल की घोषणा कर दी। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल लागू होने से लोगों की स्वतंत्रता, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लग गया था। कांग्रेस के राजनीतिक विरोधों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसे भारतीय इतिहास की सबसे कुख्यात घटनाओं में से एक माना जाता है।
 
उप मुख्यमंत्री मेरठ में करेंगे जनसभा को संबोधित  
आज इस दिन के 48 साल पूरे हो गए है। इस लिए भाजपा आज का दिन 'काला दिवस' के रूप में मनाएगी। इस अभियान के तहत ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के साथ खेरागढ़ और आगरा में सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कैराना, मेरठ और गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
 
CM योगी करेंगे जनसभा को संबोधित
आज सीएम योगी नोएडा के गौतमबुद्ध नगर में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री करीब आठ घंटे नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। इस दौरान नोएडा में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में समीक्षा बैठक के अलावा फैक्टरी का भी लोकार्पण करेंगे। रविवार सुबह 10:25 बजे नोएडा शिल्पहाट के पास उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। फिर सड़क मार्ग से सेक्टर-21ए के रामलीला मैदान पहुंचेंगे। यहां नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 1718 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

KhabarBhoomi Desk-1

Related Articles
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button