राजनीति

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अब तक 428 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने अब तक 428 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब बुधवार को भाजपा ने 9 उम्मीदवारों की अपनी 10वीं सूची भी जारी कर दी। इस लिस्ट में यूपी की मैनपुरी, गाजीपुर, इलाहाबाद जैसी सीटों से नामों का ऐलान किया है। इलाहाबाद से इस बार नीरज त्रिपाठी को उतारा गया है, जबकि पहले यहां से रीता बहुगुणा जोशी सांसद थीं। इसके अलावा चंडीगढ़ की सीट से भी उम्मीदवार बदला गया है। यहां से संजय टंडन कैंडिडेट होंगे, जबकि अब तक किरण खेर यहां से सांसद हैं।

पहली सूची में भाजपा ने 195 नाम घोषित किए थे और फिर 72 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके बाद 9 और 16 उम्मीदवारों की तीसरी और चौथी सूची जारी गई। इसके बाद चौथी सूची आई थी, जिसमें यूपी से लेकर महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों तक के नाम शामिल थे। इस तरह भाजपा ने अब तक महाराष्ट्र, हरियाणा, यूपी, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों की 405 सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं।

भाजपा उम्मीदवारों में कंगना रनौत, जस्टिन अभिजीत गांगुली, मेनका गांधी जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। कंगना रनौत पहली बार चुनाव लड़ेंगी और वह लंबे समय से भाजपा का समर्थन करती रही हैं। अब तक भाजपा ने जिन उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, उनमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर, स्मृति इरानी और पीयूष गोयल जैसे नाम शामिल हैं।

Related Articles

हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा देने वाले मनोहर लाल खट्टर अब करनाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार होंगे। उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया था। माना जा रहा है कि उन्हें लोकसभा सांसद बनने के बाद केंद्र में मंत्री के तौर पर शामिल किया जा सकता है। आइए देखते हैं, भाजपा ने अब तक किस सीट से किस नेता को मौका दिया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button