देश

संदेशखाली से BJP प्रत्याशी रेखा पात्रा को X कैटगरी की सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने 6 उम्मीदवारों की..

कोलकाता
पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा की सुरक्षा एक बार फिर बढ़ाई गई है. गृह मंत्रालय ने पहले उन्हें एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी दी थी, अब उसको बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दिया गया है. इससे पहले बंगाल के पांच और बीजेपी नेताओं को सुरक्षा दी गई है.

आईबी की रिपोर्ट के बाद खतरे का आकलन करते हुए गृह मंत्रालय ने रेखा पात्रा को वाई कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है. वाई कैटेगरी की सुरक्षा में आठ सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. इस सुरक्षा में वीआईपी को 5 आर्म्ड स्टैटिक गार्ड उसके घर पर लगाए जाते हैं साथ ही तीन शिफ्ट में तीन पीएसओ सुरक्षा प्रदान करते हैं.  

30 अप्रैल को छह प्रत्याशियों को मिली सुरक्षा

बशीरहाट प्रत्याशी रेखा पात्रा के अलावा गृह मंत्रालय ने बंगाल के झारग्राम से उम्मीदवार प्रनत टुडू को X कैटेगरी, रायगंज से उम्मीदवार कार्तिक पॉल को Y कैटेगरी, बहरामपुर से उम्मीदवार निर्मल साहा को X कैटेगरी, जयनगर से कैंडिडेट अशोक कंडारी को X कैटेगरी, मथुरापुर से प्रत्याशी अशोक पुरकैत को X कैटेगरी की सुरक्षा दी थी.  

बंगाल में 100 से ज्यादा बीजेपी नेताओं को सुरक्षा

बता दें कि लोकसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद से अब तक पश्चिम बंगाल में लगभग दो दर्जन से ज्यादा बीजेपी नेताओं को गृह मंत्रालय सुरक्षा दे चुका है. वहीं, पश्चिम बंगाल में इस वक्त 100 से ज्यादा बीजेपी नेताओं को केंद्र की ओर से सुरक्षा मुहैया कराई जा चुकी है. गृह मंत्रालय ने इन सभी नेताओं को खतरे की आशंका के चलते सुरक्षा दी गई है.

बीजेपी प्रत्याशी ने की थी पीएम मोदी से मुलाकात

संदेशखाली में हुए कथित महिला उत्पीड़न के मामले ने ने बंगाल सहित पूरे देश में हंगामा मचा दिया था. इसके बाद संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं में से 5 महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी. बताया जाता है कि पीएम ने मिलने वाली पीड़िताओं में रेखा पात्रा भी शामिल थीं. टीएमसी ने अपने कद्दावर नेता हाजी नुरुल इस्लाम को रेखा पात्रा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा है.  

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button