खाना-ख़जाना

बुंदेलखंड की बिर्रा रोटी, स्वाद और सेहत का पारंपरिक खजाना

आज के दौर में लोग हेल्दी डाइट के तौर पर मल्टीग्रेन आटे की रोटी खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के पारंपरिक खान-पान में इसका बेहतरीन ऑप्शन सदियों से मौजूद है. बुंदेलखंड की प्रसिद्ध 'बिर्रा की रोटी' इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. गेहूं, चना और जौ के खास कॉम्बिनेशन से बनने वाली यह पारंपरिक रोटी स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है.

इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं बिर्रा की रोटी बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और इसे घर पर आसानी से कैसे बनाया जाा सकता है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1 कप गेहूं का आटा
1 कप बेसन या पिसा हुआ चना
½ कप जौ का आटा
 नमक स्वादानुसार
½ छोटा चम्मच अजवाइन
जरूरत अनुसार पानी
रोटी पर लगाने के लिए घी

बिर्रा की रोटी कैसे बनाते हैं?
    बिर्रा की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा, बेसन (या पिसा हुआ चना) और जौ का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें.
    अब इसमें नमक और अजवाइन डालें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि यह आटा सामान्य रोटी के आटे की तुलना में थोड़ा सख्त होना चाहिए.
    अब आटे को 10–15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इसके बाद मीडियम आकार की लोई बनाएं और हल्के हाथों से बेल लें. अगर किनारों से हल्की दरार आए तो चिंता की बात नहीं है, क्योंकि इसमें जौ और चने का आटा होता है.
    अब गर्म तवे पर रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें. चाहें तो इसे थोड़ा कुरकुरा भी बना सकते हैं.
    आखिर में रोटी पर घी लगाएं और दाल, हरी चटनी, सब्जी, बैंगन का भर्ता या लहसुन की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

बिर्रा की रोटी बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
    आटा गूंथते समय पानी धीरे-धीरे डालें, ताकि आटा ज्यादा ढीला न हो जाए.
    रोटी को हल्के हाथों से बेलें, क्योंकि जौ और चने के आटे की वजह से यह आसानी से फट सकती है.
    रोटी को मीडियम गैस पर सेकें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए और बाहर से हल्की कुरकुरी बने.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button