मध्यप्रदेश

जालंधर पंजाब में अपराध कर फरार आरोपियों को थाना बिजावर एवं कमिश्नरेट जालंधर पुलिस ने किया गिरफ्तार

छतरपुर

जालंधर कमिश्नरेट के डिवीजन क्रमांक 7 थाना क्षेत्र में एक घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ एवं एकत्रित होकर संपत्ति को क्षति एवं मारपीट संबंधी अपराध पर थाना डिवीजन क्रमांक 7 जालंधर कमिश्नरेट में भारतीय न्याय संहिता की छेड़छाड़, बलवा सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पीड़ित को गंभीर चोटें थी, गंभीर चोट की धारा की भी बढ़ोत्तरी की गई थी। घटना के तीन आरोपी कस्बा बिजावर के निवासी थे, जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा छतरपुर पुलिस को सूचना दी गई। बिजावर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों संबंधित जानकारी एकत्र की। जालंधर पुलिस एवं थाना बिजावर संयुक्त पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना में सम्मिलित तीन आरोपी
1. सोहन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार
2. चमन अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार
3. रजत अहिरवार पिता किशोरी अहिरवार
निवासी वार्ड क्रमांक 9 कस्बा बिजावर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया।

उक्त कार्यवाही एसडीओपी बिजावर श्री शशांक जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक कमलजीत सिंह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह , आरक्षक प्रीतम, अमित सिंह, अरुण सिंह, महिला आरक्षक वंदना एवं जालंधर कमिश्नरेट पंजाब पुलिस की भूमिका रही।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button