बिहार

Bihar: प्रेमी संग फरार महिला 24 घंटे बाद थाने पहुंची, पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

पूर्णिया.

बिहार के पूर्णिया शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र के सिपाही टोला निवासी तीन बच्चों की मां एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ गुरुवार शाम को घर छोड़कर चली गई थी। वह महिला घटना के 24 घंटे के बाद महिला थाने पहुंची और थानाध्यक्ष को पति पर कई तरह के आरोप लगाते हुए आपबीती सुनाई। घर छोड़कर प्रेमी संग जाने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति हमेशा उसे प्रताड़ित करता रहता है।

वह घर के खर्च भी पूरा नहीं कर पाता है। इस वजह से वह घर छोड़कर चली गई थी। वहीं, महिला थाना पहुंचे आरोपी पति ने कहा कि विगत तीन साल से उसकी पत्नी का एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस बात की जानकारी एक हफ्ते पूर्व हुई तो उसने अपने पत्नी पर कड़ी नजर रखी। उसने कहा कि उसकी पत्नी अपने मोबाइल फोन से घंटों फाइनेंस कर्मी से बात करती रहती थी। बात करने के बाद मोबाइल में आए कॉल नंबर और मैसेज को भी डिलीट कर देती थी। गुरुवार करीब शाम चार बजे उसने अपने प्रेमी फाइनेंस कर्मी को घर के पास बुला लिया और उसके साथ जाने लगी। जब उसने रोकने की कोशिश की तो घर का दरवाजा बाहर से लगा दिया और प्रेमी संग बाइक पर बैठकर चली गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button