बिहार

बिहार के राजद विधायक गुलाब यादव व विवादित आईएएस संजीव हंस पर महिला से दुष्कर्म मामले में दबिश

पटना.

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व विधायक गुलाब यादव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी संजीव हंस पर अब जांच में तेजी आ गई है। पिछले साल काफी दौड़ाने के बावजूद जब एक महिला का आवेदन पुलिस नहीं ले रही थी तो कोर्ट के आदेश पर इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पटना के रूपसपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव ने महिला को 2016 में राज्य महिला आयोग की सदस्य बनाने के झांसे में पटना के एक फ्लैट में बुलाकर बलात्कार किया था।

महिला ने केस करने की धमकी दी तो गुलाब यादव ने उसकी मांग में सिंदूर भर दिया था। बाद में उसी महिला ने जब मामला दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया तो बताया कि 2021 में गुलाब यादव ने उसे पुणे बुलाया, जहां आईएएस संजीव हंस ने भी नशा खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button