बिहार

पूर्णिया से RJD प्रत्याशी बीमा भारती का बड़ा बयान- “पप्पू यादव हमारे गार्जियन, नामांकन में रहेंगे मौजूद”

पटना
पूर्णिया से राजद की उम्मीदवार बीमा भारती आरजेडी प्रदेश कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष से मुलाकात के बाद बीमा भारती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि पप्पू यादव उनके साथ हैं।

बीमा भारती की पप्पू यादव से अपील
बीमा भारती ने कहा कि हम अपने प्रदेश अध्यक्ष से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया में सब चीज ठीक है। वहीं पप्पू यादव की दावेदारी पर बीमा भारती ने कहा कि वह हमारे गार्जियन है और वह हमारे नॉमिनेशन में मौजूद रहेंगे। हम उन्हें अपने नॉमिनेशन में बुलाएंगे और उनका हमें आशीर्वाद मिलेगा। वहीं बीमा भारती ने मीडिया के माध्यम से पप्पू यादव से अपील की है कि वह पूर्णिया से लोकसभा चुनाव ना लड़ें।

बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी राजनीतिक तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं बिहार के पूर्णिया लोकसभा सीट को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसता हुआ दिख रहा है। पूर्णिया सीट को राजद ने अपने कोटे में रखा है तो वहीं कांग्रेस नेता पप्पू यादव भी इस सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button