मध्यप्रदेश

प्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स को बड़ी सौगात बढ़ सकता है DR, एक-दो दिन जारी होगा आदेश

भोपाल

मध्यप्रदेश के 5 लाख पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर निकलकर सामने आई है। दरअसल, लंबे समय से डीआर की इंतजार कर रहे पेंशनर्स को अब जल्द फायदा मिलने वाला है। सरकार एक-दो दिन में इसके आदेश जारी करेगी।

 मप्र का वित्त विभाग 5 प्रतिशत महंगाई राहत के आदेश जारी करेगा, जिससे पेंशनर्स की महंगाई राहत राशि 33 प्रतिशत से बढ़कर 38 प्रतिशत हो जाएगी। इससे उन्हें न्यूनतम 750 रुपए और अधिकतम 5 हजार रु. तक का फायदा मिलेगा।

Related Articles

आपको बता दें कि इसी साल के अंत में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने को है और ऐसे में शिवराज सरकार पेंशनर्स के बड़े वर्ग को नाराज नहीं करना चाहती। इसलिए पेंशनर्स का डीआर का मामला अटकता रहा है। लेकिन चुनाव से पहले इस पर सहमति बन गई।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button