मध्यप्रदेश

भोपाल चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भेंट

भोपाल
भोपाल चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड  इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली , कृष्ण कुमार बांगड़ , कमल पंजवानी, रोहित जैन सुगंधी, सुनील अग्रवाल जीएस,  अजय देवनानी प्रवक्ता, मुरली हरवानी ,  हरीश ज्ञान चंदानी, मुनींद्र वैद्य  एवं कार्यालय सचिव प्रदीप कुमार तिवारी ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर, भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा 31 मार्च रविवार को लैंडमार्क गार्डन में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए आमंत्रित किया.

 इस प्रतिनिधिमंडल में भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी की अहम भूमिका रही. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि हम निश्चित रूप से भोपाल शहर में व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करने वाली इस प्रतिष्ठित संस्था के इस कार्यक्रम में अवश्य पहुंचेंगे . इस अवसर पर बीसीसीआई अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने बीसीसीआई बैच मा.मुख्यमंत्री को लगाकर एवम पुष्पगुच्छ प्रदान कर मुख्यमंत्री डॉ.यादव का अभिनंदन किया.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button