मध्यप्रदेश

भोपाल के वार्ड 54 में 90 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन

भोपाल 

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि "जनता की निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र-संस्कृति की रक्षा तथा सर्वांगीण विकास की गति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना ही हमारी सरकार का मूल संकल्प है"। राज्य मंत्री गौर ने पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिवस पर भोपाल के वार्ड क्रमांक 54 में आयोजित विभिन्न निर्माण कार्यों के भूमि- पूजन समारोह में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की अनुकंपा से क्षेत्र में निरंतर विकास की नई धारा प्रवाहित हो रही है, जहाँ मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण को भी समान प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्य मंत्री गौर द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विविध विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई, जिससे क्षेत्रवासियों की दीर्घकालिक मांगें साकार हुईं। इन स्वीकृत कार्यों के अंतर्गत एम्स के समीप परमार धर्मशाला स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण, साकेत नगर 9-ए स्थित आदर्श एकता उद्यान के चारों ओर गुणवत्तापूर्ण सीसी सड़क निर्माण तथा बागसेवनिया स्थित मां दुर्गा भवानी धाम मंदिर परिसर में भव्य शेड का निर्माण कार्य सम्मिलित है। इस अवसर पर जनसामान्य को प्रकृति-संरक्षण का संदेश देते हुए आदर्श एकता उद्यान में पौधारोपण भी किया गया।

राज्य मंत्री गौर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र की सीवेज लाइनों के जीर्णोद्धार एवं मरम्मत का कार्य पूरी गुणवत्ता और तत्परता के साथ शीघ्र प्रारंभ किया जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि निरंतर संचालित हो रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से संपूर्ण क्षेत्र की तस्वीर आधुनिक और सुविधायुक्त रूप में बदल रही है, तथा जन-आकांक्षाओं के अनुरूप यह विकास यात्रा निर्बाध रूप से गतिमान रहेगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button