मध्यप्रदेश

17वें दिन हुआ 01 करोड़ 3 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण

विकास पर्व के दौरान जिले में अब तक कुल 17 करोड़ 49 लाख 71 हजार के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण संपन्न हुआ

डिंडौरी
16 जुलाई से प्रारंभ विकास पर्व के आज 17वें दिन मंगलचसा को जिले में 01 करोड़ 03 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। जिले में विकास पर्व के दौरान 17 करोड़ 49 लाख 71 हजार रूपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री  ओमप्रकाश धुर्वे मंगलवार को जनपद पंचायत समनापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किवाड़, खाम्ही, बरगांव रैयत, अंडई, झांखी माल में आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। आज आयोजित विकास पर्व कार्यक्रम में 98 लाख रूपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।

Related Articles

पूर्व केबिनेट मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने विकास पर्व के 17वें दिन ग्राम पंचायत किवाड़ में सीसी रोड निर्माण कार्य 5 लाख, प्राथमिक शाला निर्माण 27 लाख, खाम्ही में सीसी नाली निर्माण लागत 01 लाख, बरगांव रैयत सीसी रोड निर्माण लागत 02 लाख रूपए, अंडई में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 04 लाख रूपए, झांखी माल में सीसी रोड निर्माण लागत 05 लाख रूपए, खाल्हे पोंड़ी में प्राथमिक शाला भवन निर्माण लागत 27 लाख रूपए और ग्राम पिपरिया में प्राथमिक शाला भवन निर्माण लागत 27 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष  अवधराज बिलैया और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  पंकज सिंह तेकाम ने आज विकास पर्व के 17वें दिन विकासखंड अमरपुर के ग्राम पंचायत चांदपुर में सीसी रोड निर्माण लागत 05 लाख रूपए का लोकार्पण किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button