मध्यप्रदेश

भारत भवन भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण : संस्कृति मंत्री लोधी

भोपाल

भारत भवन भारतीय संस्कृति का अद्भुत उदाहरण है। यहाँ पर विभिन्न संस्कृति और कलाकारों द्वारा सजाई गई बेहतरीन कला का समावेश है। यह बात संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने भारत भवन के भ्रमण के दौरान कही।

मंत्री लोधी ने कहा कि भारतीय संस्कृति दुनिया की सबसे परिष्कृत संस्कृति है। में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सांस्कृतिक धरोहरों के विकास और उत्थान का कार्य सतत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भवन परिसर में लगभग एक एकड़ की भूमि पर 'कला ग्राम' विकसित किया जा रहा है। भारत भवन मध्यप्रदेश की कला और संस्कृति को प्रमोट करने में अहम भूमिका निभाता है। कला ग्राम के बनने से यह और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बन जायेगी। मंत्री लोधी ने कहा कि आने वाले समय में भारत भवन एक नए स्वरूप में दिखेगा।

Related Articles

संचालक संस्कृति अदिति कुमार त्रिपाठी ने मंत्री लोधी को भारत भवन के विभिन्न ग्लैरी रूपांकर, रंगमहल, वागार्थ, अनहद, छवि आदि का भ्रमण कराया और जानकारी दी। इस अवसर पर भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला उपस्थित थे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button