उत्तर प्रदेश

बरेली विकास प्राधिकरण की बड़ी योजना: आवासीय और औद्योगिक टाउनशिप से बदलेगा शहर का नक्शा

बरेली

 उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में दो नई और महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम में तेजी आ गई है। इस शहर के विस्तार और भविष्य की आवश्यकताओं के मद्देनजर बरेली विकास प्राधिकरण (BDA) के अधिकारियों इसे लेकर मंगलवार को एक बैठक की। बैठक में दोनों योजनाओं के लिए अब तक 445.27 करोड़ रुपए खर्च कर 88 हेक्टेयर भूमि खरीद पर चर्चा की है। अधिकारियों ने दोनों परियोजनाओं के लिए बाकी जमीन के अधिग्रहण और पुनर्ग्रहण की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दिया।

बीडीए उपाध्यक्ष डा. ए मनिकंडन का कहना है कि दिल्ली-लखनऊ बड़े बाईपास और बरेली-पीलीभीत राजमार्ग से सटे नौ गांवों की 267.19 हेक्टेयर भूमि पर नई आवासीय टाउनशिप विकसित की जाएगी। बीडीए अब तक 424.36 करोड़ रुपए खर्च कर 78 हेक्टेयर भूमि खरीद चुका है। योजना में 45 मीटर और 30 मीटर चौड़ी जोनल सड़कें प्रस्तावित हैं, जबकि सभी आंतरिक सड़कें 18 मीटर चौड़ी होंगी।

132 केवी विद्युत उपकेंद्र, एम्यूजमेंट पार्क, कम्युनिटी सेंटर विकसित की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं में शामिल 38 हेक्टेयर ग्राम समाज और शासकीय भूमि के पुनर्ग्रहण की कार्रवाई भी जारी है। बीडीए अधिकारियों का मानना है कि योजनाएं पूरी होने के बाद बरेली में नियोजित शहरी विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

दिल्ली रोड पर बनेगा रोजगार का नया केंद्र
दूसरी परियोजना दिल्ली रोड से सटी 126.30 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित औद्योगिक टाउनशिप है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप यहां सरदार वल्लभभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन विकसित किया जाएगा। इसके लिए बीडीए 20.91 करोड़ रुपए खर्च कर 10 हेक्टेयर भूमि खरीद चुका है। इस इंडस्ट्रियल हब में उद्योगों के लिए चौड़ी सड़कें, भूमिगत बिजली नेटवर्क, जलापूर्ति, सीवरेज, ड्रेनेज, हरित क्षेत्र, ई-चार्जिंग स्टेशन, गैस लाइन, कॉमन पार्किंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम और फायर स्टेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button