विदेश

लेखक अमिताव घोष का नाम ‘ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज फॉर ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग 2024’ के संभावित विजेताओं में चुना गया

लंदन,
प्रसिद्ध भारतीय लेखक अमिताव घोष का नाम  ‘ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज फॉर ग्लोबल कल्चरल अंडरस्टैंडिंग 2024’ के संभावित विजेताओं में चुना गया। यह कथेतर (नॉन फिक्शन) साहित्य के क्षेत्र में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जिसमें 25,000 पाउंड की इनाम राशि प्रदान की जाती है।

घोष की कृति ‘स्मोक एंड एशेज: ओपियम्स हिडेन हिस्ट्रीज’ का मुकाबला पांच अन्य अंतरराष्ट्रीय कृतियों के साथ है। यह पुरस्कार विश्व में कहीं भी रहने वाले और किसी भी भाषा में काम करने वाले किसी भी नागरिकता वाले लेखक के लिए खुला है। रचना अंग्रेजी भाषा में लिखी होनी चाहिए।

कोलकाता में जन्मे घोष अमेरिका में रहते हैं। पुरस्कार के निर्णायकों ने ‘‘इस अत्यंत पठनीय यात्रा वृतांत, संस्मरण और इतिहास को जीवंत बनाने में उनके कहानी कहने के कौशल’’ की प्रशंसा की।

‘ब्रिटिश एकेडमी बुक प्राइज’ के एक बयान में कहा गया है कि घोष ने अपने इस उपन्यास में दशकों के अभिलेखीय शोध का उपयोग किया है जिनमें 18वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान अफीम संकट और अमेरिका में ऑक्सीकॉन्टिन घोटाले तक वैश्विक अफीम व्यापार के आर्थिक और सांस्कृतिक प्रभाव का पता लगाने का प्रयास किया गया है।

इस वर्ष के पुरस्कार की दौड़ में शामिल अन्य लेखकों में एड कॉनवे को ‘मटेरियल वर्ल्ड: ए सब्सटेंशियल स्टोरी ऑफ अवर पास्ट एंड फ्यूचर’ के लिए; केट कितागावा और टिमोथी रेवेल को ‘द सीक्रेट लाइव्स ऑफ नंबर्स: ए ग्लोबल हिस्ट्री ऑफ मैथमेटिक्स एंड इट्स अनसंग ट्रेलब्लेजर्स’ के लिए चुना गया है।

पुरस्कार की दौड़ में ‘द टेम एंड द वाइल्ड: पीपुल एंड एनिमल्स आफ्टर 1492’ के लिए मार्सी नॉर्टन को; ‘लैंग्वेज सिटी: द फाइट टू प्रिजर्व एन्डेंजर्ड मदर टंग्स’ के लिए रॉस पर्लिन को तथा ‘डिवाइडेड: रेसिज्म, मेडिसिन एंड व्हाई वी नीड टू डीकोलोनाइज हेल्थकेयर’ के लिए एनाबेल सोवेमिमो को चुना गया है।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button