देश

लॉकेट चटर्जी और एनआईए टीम पर हमला : भाजपा ने टीएमसी सरकार को घेरा

कोलकाता.

पश्चिम बंगाल के हुगली में भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी के वाहन पर हुए हमले के बाद पार्टी के नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। लॉकेट चटर्जी ने हमले के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार को घेरा है। इस मामले पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है और आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की है।

भाजपा नेता अग्निमित्रा पाल ने कहा, ममता बनर्जी क्या सोचती है? हमारे नेताओं पर हमले करवाकर, लोगों को धमका कर और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर केस डालकर वह चुनाव जीत जाएगी? जब लेफ्ट की सरकार थी, तब उन्हें भीलगता था कि उन्हें कोई भी सत्ता से नहीं हटा सकता। लेकिन बंगाल की जनता किसी को भी कभी  भी सत्ता से हटा सकती है। आपको सत्ता से हटाने के लिए हमें ज्यादा समय नहीं लगेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button