बिहार

जयमाल के समय अचानक स्टेज से उतर गया दूल्हा, शादी से किया इनकार; घंटों चली पंचायत के बाद लिए सात फेरे

देवरिया
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धूमधाम से लड़की के घर बरात लेकर पहुंचे बरातियों का अच्छा से आवाभगत किया गया। जश्न और गाजे-बाजे के बीच द्वारपूजा की रस्म पूरी की गई। इसके बाद जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर पहुंचा। लड़की का इंतजार हो रहा था, इसी बीच अचानक दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया।

बरात में मची अफरातफरी
दूल्हे के इनकार के बाद बरात में अफरातफरी मच गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्टेज से दूल्हे के उतरने के बाद पहले लोगों ने समझाने का प्रयास किया, बाद में मामले की जानकारी भटनी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में आधी रात तक चली पंचायत के बाद दूल्हा सात फेरे लेने को तैयार हुआ। जिसके बाद सब कुछ सामान्य हुआ और सभी रस्में पूरी की गईं।

बिहार से आई थी बरात
पड़ोसी प्रांत बिहार के कटया से भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आई। द्वारपूजा के बाद स्टेज पर जयमाल के लिए दूल्हे को ले जाया गया, इस बीच लड़की को लेकर किसी ने दूल्हे से कुछ कह दिया, जिसके बाद दूल्हा स्टेज से उतर गया और फिर शादी करने से इनकार कर दिया। घंटों हाई-वोल्टेज ड्रामा चला।

Related Articles

आर्केस्ट्रा संचालक के कमरे से 11 लाख नकदी व गहने चोरी
आर्केस्ट्रा संचालक के मकान से चोरों ने 11 लाख रुपये नकदी व सोने के गहने गुरुवार की रात चुरा लिया। शुक्रवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। संचालक ने युवक पर चोरी का संदेह जताया है। उपनगर के गांधी नगर वार्ड के रहने वाले सुनील सिंह आर्केस्ट्रा संचालक हैं। गुरुवार की रात वह अपनी टीम के सदस्यों के साथ बिहार के गोपालगंज जिले में कार्यक्रम करने के लिए चले गए। उनके आवास पर बरियारपुर थाना के बेलवनिया गांव का रहने वाला एक युवक मौजूद था। शुक्रवार की सुबह जब वह कार्यक्रम कर मकान पर पहुंचे तो मकान के कमरे में ताला लगा हुआ था।

अंदर जाकर देखा तो आलमारी का लाक टूटा था और सामान बिखरा पड़ा था। यह देख वह अवाक रह गए। साथ ही आलमारी में रखा 11 लाख रुपये नकद व 50 ग्राम सोने का आभूषण गायब था। उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सुनील का आरोप है कि बेलवनिया के रहने वाले युवक के सहयोग से इस घटना को अंजाम दिया गया है। शौचालय के रास्ते कमरे में प्रवेश किया है। थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि जांच की गई है। घटना के पर्दाफाश को टीमें लगी हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

KhabarBhoomi Desk-1

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button