विदेश

उड़ान भरते ही Plane का पहिया निकलकर जमीन पर गिरा, वीडियो वायरल

लॉस एंजिल्स

बीच आसमान में विमान का पहिया निकल जाने का हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद यूनाइटेड एयरलाइंस का विमान जापान जा रहा था। जानकारी के मुताबिक, विमान में 235 यात्री और 14 चालक दल के सदस्य सवार थे। हालांकि विमान की लॉस एंजिल्स में इमरजेंसी लैंडिंग हुई और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ करने के बाद जैसे ही विमान आसमान में पहुंचा वैसे ही उसका पहिया निकल गया। विमान के बाईं ओर के मुख्य लैंडिंग गियर में लगे छह टायरों में से एक टूट कर धरती पर आ गिरा। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद विमान का एक टायर टूटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

इस घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। हालांकि टायर सैन फ्रांसिस्को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक कर्मचारी पार्किंग स्थल में जा गिरा। जहां यह एक कार से टकरा गया जिससे उसकी पिछली खिड़की टूट गई। टायर ने वहां लगे फेंस को भी तोड़ दिया और दूसरी जगह पर जाकर रुका।

घटना के तुरंत बाद, बोइंग 777 वाले इस विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। एक बयान में, एयरलाइन ने कहा कि 2002 में निर्मित विमान को बिना टायर के भी सुरक्षित रूप से उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि यात्रियों को शेष यात्रा के लिए दूसरे विमान में ले जाया जाएगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button