देश

रसना ब्रांड के संस्थापक ‘आरिज पिरोजशॉ खंबाटा’ का निधन…

रसना के संस्थापक और चेयरमैन आरिज पिरोजशॉ खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया। कंपनी ने इस बात की जानकारी दी है। रसना समूह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 85 वर्षीय खंबाटा का शनिवार को निधन हो गया। बता दें कि आरिज खंबाटा बेनेवॉलेंट ट्रस्ट और रसना फाउंडेशन के भी चेयरमैन थे। रसना ग्रुप के अनुसार खंबाटा ने भारतीय उद्योग, कारोबार और समाज सेवा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया था। वे पारसी संगठन WAPIZ के पूर्व अध्यक्ष और अहमदाबाद पारसी समुदाय के भी पूर्व अध्यक्ष थे। 

बयान में कहा गया है, ‘खंबाटा ने भारतीय उद्योग, व्यापार और समाज की सेवा के जरिए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’ खंबाटा को लोकप्रिय घरेलू पेय ब्रांड रसना के लिए जाना जाता है, जिसे देश में 18 लाख खुदरा दुकानों पर बेचा जाता है। रसना अब दुनिया में सूखे-गाढ़े रूप में उपलब्ध सबसे बड़ा शीतल पेय पदार्थ का विनिर्माता है।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button