राजनीति

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हुईं

महाराष्ट्र
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल की पुत्रवधू अर्चना पाटिल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं। वह उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत बावनकुले की मौजूदगी में सत्तारूढ़ दल में शामिल हुईं। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर के रहने वाले शिवराज पाटिल संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री थे, लेकिन 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले वह लोकसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
 
इस मौके पर फडणवीस ने कहा कि अर्चना पाटिल सामाजिक कार्यों से जुड़ी रही हैं और उनके भाजपा में शामिल होने से लातूर और मराठवाड़ा क्षेत्र में पार्टी को मदद मिलेगी। इस कदम को मराठवाड़ा क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को मजबूत करने संबंधी भाजपा के प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है। पिछले महीने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण भी भाजपा में शामिल हो गये थे। अर्चना पाटिल ने कहा कि वह पिछले दो दशकों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं और उन्होंने राजनीति के लिए भाजपा को चुनने का फैसला किया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button