मध्यप्रदेश

राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा

वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाड़ियों को एकल्व्य, 10 को विक्रम पुरस्कार
अनिल धूपर को लाइफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड

भोपाल

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने वर्ष 2022 के राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। श्रीमती सिंधिया ने बताया कि वर्ष 2022 के लिए 11 खिलाडियों को एकलव्य पुरस्कार, 10 को विक्रम, एक प्रशिक्षक को विश्वामित्र तथा एक खेल हस्ती को लाइफ टाईम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 तक एकलव्य पुरस्कार विजेता को 25 हजार रूपये और विक्रम, विश्वामित्र और लाईफ टाईम अवार्ड के विजेताओं को 50 हजार रूपये की राशि दी जाती थी। वर्ष 2021 से सभी पुरस्कार राशि को बढ़ाया गया।

Related Articles

अब एकलव्य पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों को एक लाख रूपये और शेष को दो लाख रूपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। वर्ष 2013 से पारंपरिक खेल मलखंब में उत्कृष्टता के लिए स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार प्रारंभ किया गया। जिसमें विजेताओं को दो लाख रूपये की राशि से सम्मानित किया जाता है।

एकलव्य पुरस्कार

वर्ष 2022 के एकलव्य पुरस्कार के लिए भोपाल के आस्था दांगी (क्याकिंग-केनोइंग), अमन सिंह बिष्ट (बॉक्सिंग), प्रज्ञा सिंह (फेंसिंग), आशी चौकसे (शूटिंग) और सौम्या तिवारी (क्रिकेट), राजगढ़ की रितिका दांगी (सेलिंग), देवास के अभिषेक परिहार (सॉफ्ट-टेनिस), इंदौर की पलक शर्मा (तैराकी), ग्वालियर की खुशबू (हॉकी), उज्जैन के दीपेश लश्करी (जिम्नास्टिक) और इन्द्रजीत नागर को (मलखंब) खेल में एकलव्य पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

विक्रम पुरस्कार

वर्ष 2022 के विक्रम पुरस्कारों के लिए भोपाल के राजू सिंह (घुड़सवारी), देवास के आदित्य दुबे (सॉफ्ट-टेनिस), सीहोर की नीतू वर्मा (क्याकिंग-केनोइंग), अशोकनगर के भूरक्षा दुबे (वूशु), रायसेन की प्रगति दुबे (शूटिंग), इंदौर के सुबोध चौरसिया (सॉफ्टबाल) एवं आवेश खान को (क्रिकेट), ग्वालियर के नीरज राणा (हॉकी) तथा धनंजय दुबे (टेनिस) (दिव्यांग वर्ग में) तथा उज्जैन के राजवीर सिंह पंवार के नामों की घोषणा हुई है।

विश्वामित्र पुरस्कार

किसी भी खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सही प्रशिक्षण महत्पूर्ण होता है। इसमे प्रशिक्षक की अहम भूमिका होती है। वर्ष 2022 में विश्वामित्र पुरस्कार के लिए भोपाल की बैंडमिंटन प्रशिक्षक श्रीमती रश्मि मालवीय का चयन किया गया है।

लाईफ टाईम एचीमेंट आवर्ड

वर्ष 2022 में राज्य स्तरीय लाईफ टाईम एचीमेंट पुरस्कार की श्रेणी में इंदौर के अनिल धूपर (टेनिस) का चयन किया गया है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button