खेल

कोलकाता के गेंदबाजों का कमाल, दिल्ली को 142 रन पर रोका

दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स को केएल राहुल और पथुम निसांका ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 49 रन की साझेदारी हुई। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 14 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। कार्तिक त्यागी ने उन्हें आउट किया। नितीश राणा 8 रन बनाकर ग्रीन का शिकार बने। समीर रिजवी 7 गेंद में तीन रन ही बना सके। ट्रिस्टन स्टब्स 4 गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए।

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार को आईपीएल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली टीम में दो बदलाव किये गए हैं । टी नटराजन की जगह मुकेश कुमार और करूण नायर की जगह विपराज निगम खेलेंगे। केकेआर ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। दोनों ही टीमें जीतने से ज्यादा मुकाबले गंवा चुकी हैं। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में 10 मैच खेलते हुए 4 में जीत हासिल की है, जबकि 6 गंवाए हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 मैच खेले हैं और तीन जीते हैं, जबकि पांच गंवाए हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व वाली कोलकाता की टीम ने लगातार पांच मुकाबले गंवाए थे लेकिन पिछले तीन मैचों में टीम ने वापसी की है और सभी मैच जीते हैं।

दिल्ली-कोलकाता प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button