मध्यप्रदेश

इंदौर में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने के लिए भी चर्चा की

भोपाल
जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सौजन्य भेंट की और इंदौर में रेल सुविधा बढ़ाने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने इंदौर की जनता की मांग के अनुसार एक मांग पत्र भी सौंपा। रेल मंत्री श्री वैष्णव ने जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट को आश्वस्त किया कि जल्दी ही रेलवे के अधिकारियों से इस संबंध में भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।

मंत्री श्री सिलावट ने केंद्रीय रेल मंत्री से भेंट में कहा कि इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी है। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ महापर्व में आने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं को देखते हुए,  रेल सुविधाओं का विस्तार किया जाना अत्यंत आवश्यक है। मंत्री श्री सिलावट ने इंदौर के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाए जाने पर भी चर्चा की।

मंत्री श्री सिलावट ने रेल मंत्री से कहा कि इंदौर के सिख समाज के भाईयो और नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए इंदौर-अमृतसर रेल को सप्ताह में 3 दिन चलाया जाये। उन्होंने मांग की कि ट्रेन संख्या 20957/58 इंदौर-नई दिल्ली-इंदौर को प्रतिदिन करना, महू-फतेहाबाद (चंद्रावतीगंज) जंक्शन महू के बीच सुबह के समय पूर्व में संचालित डेमू ट्रेन का पुनः संचालन किया जाये। वर्तमान में चल रही डेमू रैक के स्थान पर मेमू रेक का परिचालन किया जाये। इंदौर से नीमच को जोड़ने के लिए ट्रेन संख्या 11125/26 (रतलाम इंदौर ग्वालियर /भिंड ट्रेन)  को नीमच तक बढ़ाया जाये, अभी यह रेक रतलाम में 5 घंटे खड़ा रहता है।

Related Articles

आम जनता की सुविधा और सुरक्षा के लिए मांगलिया और सिंगापुर टाउनशिप के पास रेल ऊपरी पुल (आरओबी) की स्वीकृति प्रदान की जाए। मंत्री श्री सिलावट ने फतेहाबाद (चंद्रावतीगंज) रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने का भी आग्रह किया ।  सीआरएस स्पेशल के साथ हुई दुर्घटना स्थल (जहां 28 दिसम्बर को कैलोदहाला इंदौर में रेलवे ट्रेक पर 02 छात्राओं की मृत्यु हो गई थी) के पास सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जाने का आग्रह किया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button