मध्यप्रदेश

आलोक गर्ग ने अपने जन्मदिन पर मंदिर में ऐसी भेंट किया

भोपाल
कृष्णा गौर जी द्वारा पंचमुखी हनुमान हनुमान मंदिर अयोध्या बायपास रोड पर 1 टन का एक ऐसी भेंट किया गर्ग शोरूम के संचालक श्री आलोक गर्ग जी को मंत्री विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने आशीर्वाद दिया  जिस पर श्री आलोक गर्ग जी ने कहा  कि मेरा जीवन मेरी भाभी भाभी मां के लिए समर्पित है और मेरी भाभी मां के द्वारा दिया गया उनका  प्रेम ही मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।

भोपाल हेडलाइंस गर्ग शोरूम के संचालक आलोक गर्ग का जन्मदिन अयोध्या नगर चौराहे के पास स्थित श्री पंचमुखी हनुमान जी के मंदिर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया प्रभु इच्छा से आज ऐसा सुंदर  संयोग बना कि प्रभु श्री राम के अनन्या  भक्त  श्री हनुमान जी महाराज  की जयंती भी है इस पुनीत अवसर पर गोविंदपुरा विधानसभा  विधायक मंत्री आदरणीय श्रीमती कृष्णा गौर जी के  कर कमलों  द्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर में 1 टन की एक  ए सी अपने जन्मदिन की अवसर पर आलोक  द्वारा भेंट की गई । साथ ही मातारानी एवं श्री हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना कर आलोक गर्ग को दीर्घायु की  कामना की गई ।इस  अवसर पर किए गए पुनीत कार्य के लिए मंत्री महोदय श्रीमती कृष्णा गौर जी ने आलोक गर्ग  को समाज सेवा में सदैव तत्पर रहने एवं जीवन मे सदा प्रगति के पथ ओर अग्रसर  व खूब तरक्की करने का   आशीर्वाद प्रदान किया एवं उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की ।

 उपस्थित सभी इष्ट मित्रो ने भी पुष्प माला से आलोक गर्ग को जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड 68 की पार्षद  श्रीमती उर्मिला मौर्य  श्रीमती निशा गर्ग विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता इंद्रपुरी  मंडल के  अध्यक्ष छोटू पंडित शांति सरोवर हाई स्कूल के संचालक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी  वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष एवं बिल्डर उमेश तिवारी  गौ शाला के अध्यक्ष समाज सेवी पंडित व्रजेश व्यास मंडल महामंत्री लवकुश यादव वरिष्ठ नेता चंद्रभान तिवारी सुरेश विश्वकर्मा देवेंद्र जैन संतोष योगी मंदिर  के पुजारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button