फिल्म जगतमुंबई

आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म

कपूर खानदान में किलकारी गूंज उठी है। जी हां, आलिया भट्ट मां बन गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट ने आज बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का यह पहला बच्चा है। कपूर और भट्ट परिवार में सब एक-दूसरे को बधाईयां दे रहे हैं। वहीं, फैंस भी इस गुड न्यूज को सुनने के बाद खुशी से झूम उठे हैं। बता दें कि आज सुबह ही आलिया भट्ट डिलीवरी के लिए मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों को अस्पताल में जाते हुए स्पॉट किया गया, इसके बाद से ही फैंस खुशखबरी के लिए बेसब्र थे।

आपको बता दें कि इस साल जून में आलिया भट्ट ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। अब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर एक नन्ही परी ने जन्म ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं। रिपोर्ट्स के अनुसार आलिया पिछले कुछ दिनों से रोजाना करीब 11 से 12 बजे के करीब अस्पताल आ रही थीं। जल्द ही कपूर परिवार की तरफ से इस खुशखबरी के आधिकारिक एलान की उम्मीद है।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button