छत्तीसगढ़रायपुर

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने आकाश शर्मा: 71% वोटों से चुनाव जीता था…

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने आकाश शर्मा को छत्तीसगढ़ में संगठन का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। आकाश शर्मा ने पिछले महीने 71% से अधिक वोट हासिल कर युवा कांग्रेस का चुनाव जीता था। दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एक साक्षात्कार के बाद आकाश को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। इस चुनाव में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे आशीष मोनू अवस्थी और मानस सुमन पाण्डेय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

युवा कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति से पहले संगठन ने मतदान और साक्षात्कार की प्रक्रिया तय की थी। संगठन ने चुनाव में अध्यक्ष पद के तीनों उम्मीदवारों को दिल्ली बुलाया। वहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने तीनों नेताओं का अलग-अलग साक्षात्कार लिया। इस दौरान संगठन को लेकर इन नेताओं की योजना पूछी गई। लंबी बातचीत के बाद आकाश शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दे दी गई है। वहीं आशीष मोनू अवस्थी और मानस सुमन पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में नया जोश पैदा करने की जिम्मेदारी दी गई।

दैनिक भास्कर से बातचीत में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने बताया, जिम्मेदारी मिलते ही उनका काम शुरू हो गया है। वे जल्दी ही संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने की पूरी कार्ययोजना के साथ मैदान में उतरेंगे। यह उनकी जिम्मेदारी है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की अच्छी योजनाओं को लोगों के बीच लेकर जाएं। युवाओं को संगठन से जोड़ें और अगले वर्ष होने वाले चुनाव में जीत में उनकी भूमिका तय करें। आकाश शर्मा ने कहा, उन्हें वरिष्ठों का भी मार्गदर्शन मिल रहा है। युवा कांग्रेस में आकाश शर्मा ने पूर्णचंद कोको पाढ़ी की जगह ली है। पाढ़ी को केंद्रीय संगठन में जगह दी गई है।

सात लाख मतदाताओं ने वोट डाला था

छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस ने 17 लाख से अधिक सदस्य बनाये थे। स्क्रूटनी के बाद इनमें से सात लाख 16 हजार 748 को ही मतदाता के रूप में वैध माना गया। मतदान के बाद पिछले महीने परिणाम आये। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए आकाश शर्मा को पांच लाख 14 हजार 374 वोट मिले। आशीष मोनू अवस्थी एक लाख 67 हजार और मानस सुमन पाण्डेय को केवल छह हजार 673 वोट मिल पाये।

चुनाव में 12 लोगों ने दावेदारी की थी

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें आकाश शर्मा, आशीष मोनू अवस्थी, गुलजेब अहमद, चकेश्वर गढपाले, कमलेश करम, मानस सुमन पाण्डेय, मोज्जसम नजर, शशि सिंह, सूरज कश्यप, तुकाराम, विधि नामदेव और जीशान कुरैशी शामिल थे। प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों का पहले साक्षात्कार लिया गया था। उसके बाद 22 लोगों को चुनाव लड़ने के लिए पात्र माना गया था। बाद में केवल तीन डेलीगेट को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।

29 अक्टूबर को रायपुर लौटेंगे नये अध्यक्ष

प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद आकाश शर्मा अभी दिल्ली में ही हैं। वे 29 अक्टूबर को रायपुर लौट रहे हैं। इसके लिए युवा कांग्रेस ने बड़े स्तर पर स्वागत की तैयारी शुरू की है। बताया जा रहा है, हवाई अड्‌डे ने आकाश शर्मा को बड़े जुलूस के साथ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन लाया जाएगा। रास्ते में कई स्थानों पर स्वागत आदि की भी तैयारी है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button