छत्तीसगढ़

झीरम कांड पर अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर तंज, बोले- ‘सच्चाई नहीं चाहिए तो राजीव भवन से ही फैसला सुना दें’

रायपुर.

झीरम घाटी मामले की एनआईए स्पेशल कोर्ट में चल रही सुनवाई को लेकर कांग्रेस के बयानों पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता खुद ही जज बन जाएं और कांग्रेस भवन से ही फैसला सुना दें.

विधायक चंद्राकर ने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है और वह केवल झीरम मामले पर राजनीति करना चाहती है.

कांग्रेस से मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है : MLA चंद्राकर
भाजपा सरकार और संगठन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस नहीं मनाने और बधाई तक नहीं देने को कांग्रेस ने मुद्दा बना लिया. आज 15 जिलों में कांग्रेस इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है. विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि विश्व के मूल निवासियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस 9 अगस्त को होता है और कांग्रेस को इस प्रस्ताव को पढ़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अक्ल की कमी है और भाजपा को कांग्रेस से मार्गदर्शन की जरूरत नहीं है. उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि उसने आदिवासियों के लिए क्या किया है.

कांग्रेस में महिला और उनके पुत्र का ही दखल
कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बयान दिया  कि महिलाओं की राजनीति में भाजपा के नेता सबसे ज्यादा दखल देते हैं. इस पर विधायक चंद्राकर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस खुद महिला और महिला पुत्र के इर्द-गिर्द चल रही है. पूरी पार्टी में महिला और उनके पुत्र का ही दखल है. कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि ये ‘हाइब्रिड नस्ल’ के हैं, देसी नस्ल के भी नहीं हैं.
पार्षद पति व्यवस्था खत्म करने से बढ़ेगा महिला सशक्तिकरण
छत्तीसगढ़ में ‘पार्षद पति’ व्यवस्था खत्म करने संबंधी सरकार के राजपत्र जारी होने पर अजय चंद्राकर ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि राजनीतिक और गैर-राजनीतिक विवादों से ऊपर उठकर इस व्यवस्था पर काम किया जाना चाहिए. उन्होंने बताया कि नगरीय निकायों में 33 प्रतिशत और पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं के लिए है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button