कांकेरछत्तीसगढ़

कब्र खोदकर निकाला शव, महिला की मौत के बाद परिजनों ने दफना दिया

कांकेर जिले में महिला का शव दफनाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। धर्म परिवर्तन कर चुकी महिला की मौत हो गई थी। जिसके बाद परिजनों ने उसे दफना दिया। इधर, जब लोगों को इस बात का पता चला तब जमकर विरोध हुआ। उसके बाद महिला के शव को खोदकर बाहर निकाला गया है। मामला आमाबेड़ा थाना क्षेत्र का है।

आमाबेड़ा के कुरूटोला की रहने वाली चैतिबाई की मंगलवार को मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि चैतिबाई गोंड समाज की महिला थी। मगर 8 साल पहले उसने धर्म परिवर्तन कर लिया था और पिछले 8 साल से वह ईसाई धर्म के अनुसार ही रह रही थी। इसी वजह से महिला के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार ईसाई धर्म के अनुसार मंगलवार को ही गांव में कर दिया था।

कब्रिस्तान में दफन हुआ शव

बुधवार को गांव के लोग धरने पर बैठे रहे। इसके बाद गुरुवार को भी विरोध होता रहा। तब प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लोगों को समझाया गया। इसके बावजूद लोग नहीं माने। लोगों की मांग थी कि शव को बाहर निकाला जाए। जिसके बाद प्रशासन की टीम मान गई और शुक्रवार को शव को दूसरे इलाके में दफनाने का फैसला लिया गया था। शुक्रवार को पहले शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिर कब्रिस्तान में शव काो दफन किया गया है।

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button