Breaking Newsफिल्म जगत

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने ‘सैयारा’ के ट्रेलर की तारीफ की

मुंबई,

बॉलीवुड स्टार आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने 'सैयारा' के ट्रेलर की तारीफ की है। 'आशिकी 2' की प्रतिष्ठित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने यशराज फिल्म्स की आगामी रोमांटिक फिल्म 'सैयारा' के ट्रेलर को लेकर उत्साह व्यक्त किया है। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और निर्माण अक्षय विधानी ने किया है। इसमें दो नए चेहरे नजर आएंगे।

अहान पांडे, जो इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रहे हैं, और अनीत पड्डा, जिन्होंने बिग गर्ल्स डोंट क्राई के ज़रिए पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। आदित्य रॉय कपूर ने ट्रेलर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा,लेट्स गो मोहित! श्रद्धा कपूर ने भी मोहित और नए ऑन-स्क्रीन कपल को अपना समर्थन देते हुए लिखा,“मोहित मैजिक सूरी ने फिर कर दिखाया है। क्या ट्रेलर है! जो आशिकी 2 ने मेरे लिए किया, ऐसा लगता है वही अब अनीत पड्डा और अहान पांडे के लिए करेगा। #सैयारा” फिल्म'सैयारा' 18 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button