राजनीति

जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भ्रष्टाचार किया उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा : अमित शाह

जोधपुर
कथित शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्ष की रैली का जिक्र करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा हमला किया है। पूर्व भाजपा अध्यक्ष ने राजस्थान के जोधपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी भ्रष्टाचार किया उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ेगा।

अमित शाह ने कहा कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह जेल जाएगा और भाजपा ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में जनता से इसका वादा भी किया था। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी गठबंधन की रैली का जिक्र करते हुए शाह ने कहा, 'कल जो ये कुनबा इकट्ठा हुआ, इन्होंने कहा लोकतंत्र बचाओ। क्यों भाई क्या हो गया है लोकतंत्र को, इस देश की जनता वोट डालने वाली है, यह तय करेगी। आप काहे लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हो। कह रहे हैं हमारे नेता जेल में गए। भाई मुझे बताओ 12 लाख करोड़ के घपले-घोटाले करेंगे तो जेल में जाएंगे या नहीं जाएंगे। राहुल बाबा सुन लो क्यों फरियाद करते हो। हम 2014 और 2019 में यह कहकर चुनाव लड़े थे कि जो भ्रष्टाचार करेगा वह सलाखों के पीछे जाएगा।'

शाह ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। शाह ने कहा, 'आप कितनी भी पार्टियां इकट्ठा कर लो, आएंगे तो मोदी ही। इस लोकसभा चुनाव में हमारे नेता नरेन्द्र मोदी ने हमारे सामने ‘400 पार’ का लक्ष्य रखा है और राजग 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा और 370 से ज्यादा सीटें भाजपा जीतेगी। शाह ने कांग्रेस पर देश को अंधकार में धकेलने का काम करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दस सालों में देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने का काम किया हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में दस पहले यूपीए की सरकार थी जिसने जनता के भविष्य को अंधकार बना दिया जबकि मोदी ने दस साल में हर क्षेत्र में परिवर्तन करने का काम किया। इस दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया गया। इसी तरह 2 करोड़ शौचालय बनाने चार करोड़ से अधिक लोगों को मकान दे,ने दस करोड़ से अधिक को उज्जवला गैस कनेक्शन, 14 करोड़ घरों तक नल से जल से देने का काम किया गया। इसके अलावा 60 करोड लोगों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा देने का काम भी किया गया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button