मध्यप्रदेश

आचार्य विद्यासागर जी का त्याग और तप सदैव प्रेरित करता रहेगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आचार्य विद्यासागर जी ने सदमार्ग पर चलने की दी प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

आचार्य विद्यासागर जी का त्याग और तप सदैव प्रेरित करता रहेगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

आचार्य विद्यासागर जी का त्याग-पूर्ण जीवन समाज को सदैव करेगा प्रेरित- मंत्री विजयवर्गीय

Related Articles

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

आचार्य जी का मध्य प्रदेश पर रहा है आशीर्वाद

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आचार्य विद्यासागर जी का मध्य प्रदेश के प्रति विशेष स्नेह रहा है। प्रदेशवासियों को उनका भरपूर आशीर्वाद मिला। उनके सद्कार्य हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

आध्यात्मिक चेतना के पुंज, विश्व वंदनीय संत शिरोमणि परमपूज्य आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर जी महाराज की संलेखना पूर्वक समाधि सम्पूर्ण जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

आचार्य जी का संयमित जीवन और विचार सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि आचार्य जी का अवसान हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में आज दोपहर आचार्य जी का अंतिम संस्कार होगा।

आचार्य विद्यासागर जी का त्याग और तप सदैव प्रेरित करता रहेगा – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

संपूर्ण मानवता के लिये अपूरणीय क्षति

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जैन धर्म के आध्यात्मिक चेतना के पुंज, संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर जी महाराज को नमन किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आचार्य जी का ब्रह्मलीन होना संपूर्ण मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि आचार्य जी का त्याग, तपस्या और तपोबल सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने आचार्य विद्यासागर को किया श्रद्धापूर्वक नमन

भोपाल

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर 108 विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने कहा कि आचार्य का ब्रह्मलीन होना शोक संतप्त का क्षण है।

मंत्री सिंह ने कहा कि आचार्य विद्यासागर का आदर्शपूर्ण जीवन हम सबको निरंतर सद्मार्ग पर चलने के लिये प्रेरित करता रहेगा।

आचार्य विद्यासागर जी का त्याग-पूर्ण जीवन समाज को सदैव करेगा प्रेरित

नगरीय विकास मंत्री विजयवर्गीय ने श्रद्धापूर्वक किया नमन

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शिरोमणि आचार्य 108 विद्यासागर जी महाराज को श्रद्धापूर्वक नमन किया है। उन्होंने आचार्य का स्मरण करते हुए कहा कि उनका ब्रह्मलीन होना शोक संतप्त का क्षण है। आचार्य विद्यासागर जी का त्याग और तप हम सबको प्रेरित करता रहेगा।

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button