छत्तीसगढ़

रायपुर में मासूम के साथ दुष्‍कर्म, आरोपित ने शिवरात्रि के दिन शर्मनाक घटना को दिया अंंजाम, गिरफ्तार

रायपुर
राजधानी रायपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां छह साल की बच्ची के साथ दुष्‍कर्म की घटना हुई है। युवक ने छह साल की बच्ची को बहाने से घर के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म करने वाला आरोपित पड़ोस में रहने वाला युवक मुकेश यादव है। आरोपित ने शिवरात्रि के दिन इस शर्मनाक घटना को अंंजाम दिया है।

दरअसल, यह मामला रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार आरोपित बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया, फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद घर लौटी बच्‍ची ने पड़ोसी युवक की दरिंदगी घटना की जानकारी माता-पिता को दी। बच्‍ची काफी सहमी हुई थी। इसके बाद माता-पिता बच्‍ची को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने माता-पिता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले में खम्हारडीह थाना की पुलिस ने बताया कि बच्‍ची की माता-पिता ने शिकायत थी कि पड़ोस में रहने वाले युवक मुकेश यादव ने उसकी छह साल की बच्‍ची के साथ शिवरात्रि के दिन अपने घर ले जाकर दुष्‍कर्म किया। मेडिकल जांच में बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button