देश

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया, ”अंधेरी में नशे के आदी एक दंपत्ति ने पैसे जुटाने के लिए अपने ही दो बच्चों को बेच दिया

नई दिल्ली
ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा था, फिर मां-बाप ने अपने बच्चों को ही बेच दिया। इस तरह की वारदात को अंजाम देने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी में बच्चों के माता-पिता शब्बीर और सानिया खान समेत शकील मकरानी नाम का शख्स भी शामिल है। ड्रग्स बेचने के बाद कमीशन लेने वाली कथित एजेंट उषा राठौड़ को भी क्राइम ब्रांच ने हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बच्ची को बचा लिया, जबकि दूसरे दो साल के बेटे की तलाश जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया, ''अंधेरी में नशे के आदी एक दंपत्ति ने पैसे जुटाने के लिए अपने ही दो बच्चों को बेच दिया। जैसे ही दंपत्ति के परिवार को घटना के बारे में पता चला, तो यह कहानी सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी दंपत्ति और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।" मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि दंपत्ति ने लड़के को साठ हजार रुपये में और एक महीने की लड़की को चौदह हजार रुपये में बेच दिया।

74 हजार रुपये लगाई कीमत
पुलिस ने शब्बीर खान और उनकी पत्नी सानिया, उषा राठौड़ और शकील मकरानी के खिलाफ मामला दर्ज किया। शब्बीर और सानिया नशे के आदी थे। क्राइम ब्रांच ने कहा, "वे नशीली दवाओं के बिना नहीं रह सकते थे और उसी समय आरोपी महिला राठौड़ उनके संपर्क में आई। दंपति ने अपने बेटे को 60,000 रुपये में एक व्यक्ति को बेच दिया। जिस व्यक्ति को बच्चे बेचे गए थे, उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है। दंपति को हाल ही में एक बेटी हुई है। उन्होंने लड़की को पिछले महीने आरोपी शकील मकरानी को 14,000 रुपये में बेच दिया।''

Related Articles

बच्चों की बुआ ने दर्ज कराई शिकायत
जब आरोपी शब्बीर की बहन रूबीना खान को इस घटना के बारे में पता चला तो वह सदमे में आ गईं. उसे अपने भाई पर गुस्सा आया और उसने तुरंत डीएन नगर पुलिस स्टेशन में घटना की सूचना दी। उसने भाई और भाभी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। रूबीना की शिकायत के आधार पर डीएन नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है। जिसके बाद यह गिरफ्तारी हो पाई है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button