छत्तीसगढ़

सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ छत्तीसगढ़ सड़क पर उतरे ‘आप’ कार्यकर्ता

रायपुर.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प और धक्कामुक्की भी हुई। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, राजधानी में आप पदाधिकारियों ने अंबेडकर चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध जताया। कई जगह हिरासत में भी लिए गए। आप ने केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर कोसा। सीएम केजरीवाल की जल्द रिहाई की मांग की। आप प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि आज देश स्तब्ध है कि अदालत में मामला विचाराधीन होने के बावजूद रात के अंधेरे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट कराया गया। यह लोकतंत्र की सरेआम हत्या हुई है। केंद्र सरकार की साजिश है। नरेंद्र नरेंद्र मोदी केजरीवाल से डरे हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम हार के डर से ऐसा करवा रहे हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button