छत्तीसगढ़रायपुर

पारिवारिक विवाद में युवक को चाकू गोदकर मार डाला

रायपुर। विधानसभा क्षेत्र के दोदेखुर्द गांव में पारिवारिक विवाद में शख्स ने अपने ही रिश्तेदार की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक आरोपी की पत्नी का रिश्तेदार है। कुछ महीनों से वो साथ रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक गांव दोदेखुर्द निवासी रंजीता पाल अपने पति अंजित पाल के साथ रहती है। यहीं पर महिला का रिश्तेदार विक्की कुर्रे भी पिछले कुछ माह से रह रहा था। शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद को लेकर अंजित पाल और विक्की कुर्रे का विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि अंजीत ने चाकू से विक्की पर कई वार कर दिए। घटना के बाद विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल मेकाहारा में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाने के पुलिस भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने आरोपी अंजीत पाल को गिरफ्तार तो कर लिया है। लेकिन विवाद किस बात को लेकर था जिससे अंजीत ने विक्की की हत्या कर दी ये पुलिस जांच में ही साफ हो पाएगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles
khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Show More

khabarbhoomi

खबरभूमि एक प्रादेशिक न्यूज़ पोर्टल हैं, जहां आपको मिलती हैं राजनैतिक, मनोरंजन, खेल -जगत, व्यापार , अंर्राष्ट्रीय, छत्तीसगढ़ , मध्याप्रदेश एवं अन्य राज्यो की विश्वशनीय एवं सबसे प्रथम खबर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button