छत्तीसगढ़

एक दोस्त को हेयर स्टाइल के लिए चिढ़ाना पड़ा मेहेंगा, सीने में चाकू से हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

 
रायपुर

राजधानी रायपुर एक बार फिर हत्या की वारदात से थर्रा उठा है. एक दोस्त ने अपने स्कूली दोस्त पर चाक़ू से हमला कर दिया. घायल नाबालिग की इलाज के दौरान मौत हो गई. दोंनो 9 वीं कक्षा के छात्र बताए जा रहे हैं. यह मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाला दो छात्र अक्सर एक साथ ही स्कूल जाते है. इस दौरान दोनों के बीच हेयर स्टाइल को लेकर कई बार हल्की नोक-झोंक हो जाती थी. लेकिन ये बात एक छात्र को इतनी चुभ गई कि वो अपने दोस्त ही दोस्त का हत्यारा बन गया.

Related Articles

आरोपी दोस्त ने नाबालिग पर आज चाकू से हमला कर दिया. जिसके बाद घायल नाबालिग को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई.  मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button