छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 2027 परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, TET-SET और प्रवेश परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान

रायपुर.

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने वर्ष 2027 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर में विभिन्न विभागों में भर्ती परीक्षाओं के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं, शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) और राज्य पात्रता परीक्षा (SET) की तिथियां भी घोषित की गई हैं।

UPSC की तर्ज पर जारी हुआ वार्षिक कैलेंडर
UPSC की तर्ज पर कर्मचारी चयन मंडल ने वार्षिक कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था शुरू की है। व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) का नाम बदलकर कर्मचारी चयन मंडल किए जाने के बाद यह पहला वार्षिक परीक्षा कैलेंडर है। कैलेंडर से साफ है कि मंडल भर्ती परीक्षाओं के साथ विभिन्न व्यावसायिक और शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षाएं भी आयोजित करेगा।

Related Articles

2027 में इन तारीखों पर होंगी प्रमुख परीक्षाएं –

  • 10 जनवरी – समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 14 मार्च – समूह-1 की परीक्षा
  • 4 अप्रैल – समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-2 की परीक्षा
  • 18 अप्रैल – समूह-3 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 2 मई– PPT और Pre B.Ed
  • 9 मई – PET और Pre M.Sc Nursing
  • 23 मई – PPHT और Pre Post Basic Nursing
  • 30 मई – Pre D.El.Ed
  • 6 जून – Pre MCA और Pre B.Sc Nursing
  • 13 जून – PAT / PVPT
  • 11 जुलाई– समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-3 की परीक्षा
  • 25 जुलाई – समूह-5 की परीक्षा
  • 29 अगस्त– समूह-6 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 19 सितंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 26 सितंबर – TET
  • 3 अक्टूबर – SET
  • 17 अक्टूबर – समूह-2 के अंतर्गत उप समूह-1 की परीक्षा
  • 21 नवंबर – समूह-7 की परीक्षा
  • 28 नवंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित
  • 12 दिसंबर– समूह-4 की परीक्षा
  • 19 दिसंबर – आकस्मिक परीक्षा के लिए आरक्षित

छात्र पहले से तैयार कर सकेंगे समय-सारिणी
परीक्षा की तारीखें पहले से जारी होने से अभ्यर्थी और प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र अपनी पढ़ाई की समय-सारिणी पहले से तैयार कर सकेंगे।

तीन तारीखें आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित
कर्मचारी चयन मंडल ने 19 सितंबर, 28 नवंबर और 19 दिसंबर 2027 को आकस्मिक परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा है। वार्षिक कैलेंडर जारी होने के बाद यदि किसी विभाग की ओर से परीक्षा आयोजित कराने आकस्मिक आवेदन प्राप्त होता है, तो इन आरक्षित तिथियों पर परीक्षा आयोजित की जा सकेगी।

परीक्षा कैलेंडर मंडल के वेबसाइट पर अपलोड
कर्मचारी चयन मंडल ने विस्तृत परीक्षा कैलेंडर अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ संबंधित परीक्षा के लिए जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी जरूर देखें, क्योंकि कैलेंडर में दी गई तिथियों में आवश्यकता के अनुसार बदलाव संभव हो सकता है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button