उत्तर प्रदेश

मैगी खाने के बाद सोया परिवार, पांच लोगों की मौत से हड़कंप

ग्रेटर नोएडा
पुलिस के मुताबिक, 37 साल के महेश, 35 साल की पत्नी ललिता, साल साल की बेटी मिष्टी, 11 साल का बेटा लड्डू और तीन साल का साक्षत शनिवार सुबह नगला श्री पदम गांव में मृत पाए गए। ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के एक गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। शुरुआती जांच में मौत की वजह फूज पॉइजनिंग बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 37 साल के महेश, 35 साल की पत्नी ललिता, साल साल की बेटी मिष्टी, 11 साल का बेटा लड्डू और तीन साल का साक्षत शनिवार सुबह नगला श्री पदम गांव में मृत पाए गए। बताया जा रहा है कि ये सभी शुक्रवार की रात मैगी खाकर सोए थे लेकिन फिर कभी उठे ही नहीं। शनिवार सुबह इनके शव कमरे में पड़े मिले।

पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला खाद्य विषाक्तता फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। महेश की मां के अनुसार, परिवार ने पिछली रात मैगी खाई थे। घटना के बाद फॉरेंसिक अधिकारियों और खाद्य सुरक्षा विभाग की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत और सैंपल इकट्ठे किए। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

बीजेपी विधायक ने जताया दुख
जेवर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक धीरेंद्र सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि उन्होंने इस दुखद घटना के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा, इस बात का पता लगाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है कि परिवार ने जो खाना खाया किया था, उसमें कोई जहर मौजूद था या किसी अन्य कारण से मौत हुई। मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकती है।

सिंह ने कहा, एक परिवार के पांच सदस्यों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। पुलिस, प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम जांच में जुटी हैं। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि घटना के हर पहलू की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जल्द से जल्द यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर किस वजह से पूरे परिवार के सदस्यों की मौत हुई।

सपा-बसपा ने क्या कहा?
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, नई दिल्ली सीमा पर ग्रेटर नोएडा में संभवतः जहरीला खाना खाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो जाने की ख़बर अति-दुखद व चिंताजनक है। सरकार इस घटना की सही से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button