छत्तीसगढ़रायपुर

CGPSC मुख्य परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, अभ्यर्थियों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश

रायपुर| CGPSC मुख्य परीक्षा के तहत आयोजित परीक्षा केंद्र जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण सीजीपीएससी सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा एवं रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए कूलर, ठंडे पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा दल की विशेष व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल तथा तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button