मध्यप्रदेश

सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादा

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंधी समाज समाज की जीवटता, कर्मठता और अपने स्वभाव से सबका दिल जीतने की क्षमता प्रशंसनीय है। सिंधी समाज का पिछला 80 वर्ष का समय कठिनाईयों और संघर्ष से भरा रहा। समाज ने विभाजन की विभिषिका झेली, जन्मभूमि-घर और कारोबार छोड़ा पर समाज बंधुओं का हौसला, धर्म और संस्कार कभी नहीं छूटे। चुनौतियों को अवसर में बदलकर अपनी पहचान और गौरव को बनाये रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिंधी समाज में फिनिक्स पक्षी के समान पुन: उठ खड़े होने की क्षमता है। समाज ने अपनी इसी क्षमता के आधार पर ही अपने लिए नए अवसरों का सृजन किया है। सिंधी समाज के महापुरुषों जैसे राजा दाहिर, संत कंवर राम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल कर हमने अपना वादा निभाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल के सिंधु भवन में आयोजित प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद  शंकर ललवानी, विधायक  भगवानदास सबनानी, मध्यप्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष  राजेन्द्र मनवानी, प्रांतीय सिंधी सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक  ईश्वर झामनानी सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण और सिंधी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंधी समाज के पास व्यापारिक कुशलता और बिजनेस माइंडसेट होने के साथ-साथ समाज सेवा, शिक्षा सहित कई क्षेत्रों में नवाचार करने की क्षमता है, समाज के लोग विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। राज्य सरकार सिंधी समाज के अधिकारों के संरक्षण, सिंधी भाषा व संस्कृति के संवर्धन के लिए सदैव तत्पर है। हमारी सरकार संवाद से समस्याओं के समाधान में विश्वास रखती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के मास्टर प्लान के संबंध में कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के प्रति सजग है, जो भी श्रेष्ठम समाधान होगा वह किया जाएगा।

प्रधानमंत्री  मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से आरंभ होगा सेवा से संकल्प अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के बतौर कुशल प्रशासक 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके जन्म दिवस 17 सितम्बर से प्रदेश में सेवा से संकल्प अभियान आरंभ किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 50 लाख लोगों की नि:शुल्क रजिस्ट्री करने का कार्य संपूर्ण प्रदेश में हो रहा है। इस प्रक्रिया में स्टाम्प डयूटी राज्य सरकार द्वारा भरी जाएगी। यह राशि लगभग 5 हजार करोड़ रुपए होगी। स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन अभियान के अंतर्गत प्रथमत: ग्रामीण आबादी को उनकी सम्पत्ति की रजिस्ट्री कर राजस्व विभाग के माध्यम से दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। अगले चरण में शहरी क्षेत्र के भू-खण्डों की रजिस्ट्रीयां की जाएंगी।

कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर नहीं होगा बर्दाश्त

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर हमारी सरकार पूरी तरह सख्त है। अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं लापरवाही और अपराध पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। प्रधानमंत्री  मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह के नेतृत्व में बालाघाट आज पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चुका है। सागर की घटना में आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई अपराधियों के लिए स्पष्ट संदेश है कि कानून से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। सागर शराब कांड के दूसरे आरोपी का भी आज शॉर्ट एनकाउंटर किया गया है। हर अपराधी के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम को इंदौर सांसद  शंकर लालवानी तथा प्रांतीय सिंधी सम्मेलन के कार्यक्रम संयोजक  ईश्वर झावनानी ने भी संबोधित किया।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button