
परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, बिजली, कूलर एवं ओआरएस की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिए निर्देशबेमेतरा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) की मुख्य परीक्षा 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी केन्द्राध्यक्षों को परीक्षार्थियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, बिजली, कूलर, ओआरएस एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों का पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त रखने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा परीक्षार्थियों को शांत एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।जिला प्रशासन के अनुसार छत्तीसगढ़ पीएससी मुख्य परीक्षा 6, 7, 8 एवं 9 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित होगी। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।प्रशासन द्वारा परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही







