
सुशासन तिहार 2026 में मिला त्वरित समाधान, श्रीमती ममता टांडी को मौके पर मिला राशन कार्डसुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में सड्डू निवासी श्रीमती ममता टांडी को मौके पर राशन कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह उपस्थित रहे।विधायक श्री पुरंदर मिश्रा एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने श्रीमती ममता टांडी को राशन कार्ड वितरित करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं सरल समाधान हो। वहीं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
राशन कार्ड प्राप्त होने पर श्रीमती ममता टांडी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनके परिवार को राशन संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने शासन-प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सुशासन तिहार आम जनता के लिए काफी लाभकारी साबित हो रहा है।
सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर विभिन्न योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। शासन की यह पहल आमजन के लिए राहत और भरोसे का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है।






