केरियर

12वीं पास के लिए हिमाचल में 5 सरकारी नौकरियां: जानें पूरी लिस्ट

 हिमाचल प्रदेश कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित हो गया है। अगर आपने अभी-अभी 12th क्लास पास की है और अब आगे सरकारी नौकरी की तैयारी करने का मन बना रहे हैं। तो आपके लिए हम यहां 5 भर्तियों की लिस्ट लेकर आए हैं। नए पास आउट के साथ जो कैंडिडेट्स पहले से 12वीं पास हैं, वो भी इन भर्तियों में नौकरी पा सकते हैं।

गवर्नमेंट जॉब की प्रिपरेशन शुरू करने से पहले आपको ये पता होना चाहिए कि आपको किन भर्तियों को टारगेट करके पढ़ाई करनी है। आपके लायक कौन सी वैकेंसी आती हैं। इन भर्तियों की जानकारी कहां आप चेक कर सकते हैं। ऐसी सभी काम की डिटेल्स आप यहां चेक कर सकते हैं।

1. हिमाचल प्रदेश पुलिस कॉन्टेबल भर्ती 2026
12वीं करने के बाद सबसे अच्छा विकल्प है पुलिस में भर्ती होना। अगर आपकी कद काठी अच्छी है और आप देशसेवा करना चाहते हैं, तो आप हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी शुरू कर सकते हैं। महिला और पुरुष दोनों के लिए रिक्तियां आती हैं।

    भर्ती निकालने वाला आयोग- हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC)
    ऑफिशियल वेबसाइट- www.hppsc.hp.gov.in
    हाइट (महिला)- जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-5'2''
    हाइट (पुरुष)- जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओहीसी- 5'6"
    सीना (पुरुष) – 31"x32"
    एज लिमिट- 18-26 साल तक (रिजर्व कैटेगिरी को नियमानुसार छूट)
    सैलरी- पे लेवल-03 (₹20200-64000/-) रुपये प्रति माह तक
    चयन प्रक्रिया- फिजिकल टेस्ट,लिखित परीक्षा,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट

2. HP पटवारी भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) द्वारा पटवारी की भर्ती निकाली जाती है। जिसके लिए भी आप वैकेंसी आने पर अप्लाई कर सकेंगे।

    पद- पटवारी (जॉब ट्रेनी)
    आयुसीमा-18-45 वर्ष तक
    चयन प्रक्रिया- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/रिटन स्क्रीनिंग 120 अंक, 90 मिनट (डेढ़ घंटे की अवधि)
    सिलेबस- 120 मल्टीपल च्वाइस क्वेश्चन, हर सवाल का 1 अंक होगा।

3. HP फॉरेस्ट गार्ड भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश में फॉरेस्ट गार्ड/असिस्टेंट फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती आने वाली है। जिसमें 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकेंगे।

    ऑफिशियल वेबसाइट-hpforest.gov.in
    एज लिमिट- कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष, रिजर्व कैटेगिरी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
    हाइट- 165 सेमी पुरुष, महिला- 150 सेमी
    सीना- 79 सेमी बिना फुलाए (5 सेमी फुलाव होना चाहिए)
    चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, हाई जंप, लॉन्ग जंप

4. हिमाचल प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की भी आप तैयारी कर सकते हैं। होमगार्ड में जनरल ड्यूटी,बैंडमैन, ड्राइवर, टेक्निकल ट्रेड्स के लिए रिक्तियां आती हैं।

    एज लिमिट- 18-50 वर्ष
    हाइट- पुरुष सामान्य अभ्यर्थियों की लंबाई 5'6" और सीना 31"-32" तक होगा। एससी/एसटी पुरुषों की हाइट 5'4" और सीना 29"- 30" तक मान्य होगा।
    महिलाओं की हाइट- सामान्य वर्ग की महिलाओं की लंबाई 5'2", एससी/एसटी की हाइट 5'0 तक हो।
    चयन प्रक्रिया- पीएसटी, पीईटी, लिखित परीक्षा,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल

5. हिमाचल प्रदेश JOA-IT भर्ती 2026
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के माध्यम से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (JOA-IT) की भर्ती Yr की जाती है। 12वीं पास या आईटीआई करने वाले वाले अभ्यर्थियों से इसमें आवेदन लिए जाते हैं, आप इस भर्ती के एग्जाम की भी प्रिपरेशन कर सकते हैं। इसमें कंप्यूटर टाइपिंग भी मांगी जाती है।

    योग्यता- 12वीं पास, IT/ITS, ITI या कंप्यूटर आईटी में 3 साल का डिप्लोमा
    आयुसीमा- 18 से 45 वर्ष तक (रिजर्व कैटेगिरी को छूट)
    चयन प्रक्रिया- कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट, टाइपिंग स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आप ऊपर बताई भर्तियों के लिए अपनी रुचि के मुताबिक तैयारी कर सकते हैं। जैसे ही वैकेंसी आती हैं, फॉर्म भरने के बाद आपको आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक रिटन एग्जाम में शामिल होना होगा।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button