छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में ‘प्रोजेक्ट वंदन’ की शुरुआत: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्ण विदाई, देयकों का त्वरित भुगतानखबर

रायपुर। जिला प्रशासन द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए ‘प्रोजेक्ट वंदन’ की शुरुआत की गई, जिसके तहत सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी जा रही है। टाउन हॉल में आयोजित समारोह में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके लंबित देयकों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया गया।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन का उद्देश्य हर कर्मचारी को सेवानिवृत्ति के समय गरिमामय विदाई देना और पेंशन सहित अन्य सभी सत्वों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि ‘प्रोजेक्ट वंदन’ के माध्यम से कर्मचारियों के वर्षों की सेवा को सम्मान दिया जाएगा।समारोह में नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारती एवं सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button