Breaking Newsबिहार

सावधान! झारखंड में 5 दिन तक भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा

रांची

झारखंड के कुछ हिस्सों में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पाकुड़, साहिबगंज, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन में कहा गया है, "14 सितंबर को सुबह साढ़े आठ बजे तक झारखंड में व्यापक स्तर पर आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान राज्य भर के लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है, साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।"

बता दें कि मंगलवार को लोहरदगा जिले में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद बरकट्ठा (12.6 मिमी) और लातेहार (9 मिमी) का स्थान रहा। राज्य में इस मॉनसून में 27 प्रतिशत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि एक जून से राज्य में 1,050 मिमी बारिश हुई है जबकि सामान्य बारिश 874 मिमी होती है।
 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button