Breaking Newsबिहार

‘वोट अधिकार यात्रा’ की नई तारीख तय, राहुल गांधी 17 अगस्त को करेंगे बिहार का दौरा

पटना
इंडिया गठबंधन की 10 अगस्त से शुरू होने वाली वोट अधिकार यात्रा को पुनर्निर्धारित किया गया है। यात्रा की शुरुआत अब 17 अगस्त से सासाराम से होगी। यात्रा में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित गठबंधन के घटक दलों के अन्य नेता शामिल होंगे।राहुल गांधी अब 17 अगस्त को सासाराम आएंगे। वोट अधिकार यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम आज कल में जारी हो जायेगा।

सूत्रों के अनुसार राज्य में हो रही बारिश, कई जिले में उत्पन्न बाढ़ की स्थिति और शहरों में जलजमाव को देखते हुए गठबंधन ने यह निर्णय लिया है। इसके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण भी यात्रा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। गौरतलब है कि पहले इस यात्रा की शुरुआत 10 अगस्त से ही होनी थी। हालांकि पार्टी ने अभी नई तिथि जारी नहीं की है, लेकिन 17 अगस्त से यात्रा शुरू होनी तय है। यात्रा का कार्यक्रम जल्द ही जारी होगा।

कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस यात्रा से राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी भी जुड़ सकती हैं। महागठबंधन की यह वोट अधिकार यात्रा 30 से अधिक जिलों से होकर गुजर सकती है। इस दौरान पदयात्रा के अलावा जनसभा भी होगी। यात्रा के दौरान महागठबंधन के नेता बिहार में किए गए विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण की कमियां गिनाएंगे। इस यात्रा के जरिए गठबंधन के नेता बूथ स्तर तक जाकर जनता को एनडीए सरकार की नाकामियों के बारे में बताएंगे।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button